The Voice of Bareilly since 2010

राज्यमंत्री बनने पर महेश गुप्ता का भमोरा और देवचरा में स्वागत

भमोरा (बरेली)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार में राज्यमंत्री बनाए गए बदायूं से भाजपा विधायक महेश गुप्ता का भाजपाइयों ने क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया।

 बरेली से बदायूं जाते समय राज्यमंत्री नगर विकास महेश गुप्ता का चांपुर पेट्रोल पम्प पर भाजपा कार्यकर्ताओं सचिन गुप्ता, रामफूल सिंह चौहान आदि ने स्वागत किया। देवचरा में महेश गुप्ता का बैंड-बाजों की धुन के बीच पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सुरेश चन्द्र गुप्ता, तुषार गुप्ता, वीरपाल गुप्ता, नन्हें गुप्ता, धीरज गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामकुमार अग्रवाल, राकेश कश्यप, धर्मवीर राठौर, शान्ति स्वरूप साहू आदि शामिल थे

error: Content is protected !!