The Voice of Bareilly since 2010

धर्म और जाति के नाम पर भेदभाव नहीं करती कॉंग्रेस पार्टी: योगेश दीक्षित

BareillyLive : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित जी के प्रथम बार बरेली पहुंचने पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने अपने भाषण की शुरुआत गांधी परिवार के बलिदान और डॉ अम्बेडकर जी संविधानिक आदर्शों को लेकर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है। हम धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते। दलित प्रदेश अध्यक्ष होने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज की जरूरत को ध्यान में रखकर निर्णय लिया है। प्रदेश में कांग्रेस को लेकर चुनौतियों पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक हालात बदलते रहते हैं। पहले हम सत्ता में थे। अब नहीं हैं। ये लड़ाई देश और संविधान बचाने की है और हम सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस बार संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती पर मैं प्राथमिकता से काम करूंगा, इस बार के नगर निकाय चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहेगा। प्रियंका गांधी जी की जी तोड़ मेहनत और राहुल गांधी जी का कड़ा संघर्ष इस बार सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंकने के लिए काफी है। स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद हसन खां, पूर्व पार्षद महेश पंडित, योगेश जौहरी, बिलाल कुरेशी, मुकेश बाल्मीकि, हर्षित दुबे, मुन्ना कुरैशी, हर्ष बिसारिया, मिलन शर्मा, आशीष रस्तोगी, कपिल पंडित, कैफ़ी जैदी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!