The Voice of Bareilly since 2010

राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में संपन्न

BareillyLive: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री संतोष बहादुर की अध्यक्षता में आज राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि उनकी कोर्ट में जो भी वाद आ रहे हैं उन्हें अधिक दिनों तक पेंडिंग न रखा जाये। उन्होंने कहा कि स्टाम्पों के रजिस्ट्रेशन में बी.डी.ए. में इस माह पिछले माह से कम हुए हैं जिस पर बी.डी.ए. को इसमें अधिक सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली में इस समय बरेली तीसरे स्थान पर चल रहा है जिस पर निरन्तर प्रयास कर इसे पहले स्थान पर लाना है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन जगहों पर अभी तक एण्टी भू-माफियाओं का चयन नहीं हो पाया है उसे शीघ्र किया जाये। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि चकबंदी द्वारा जो भी नक्शे बनाये जायें उनमें वादों के निस्तारण का एक कालम अवश्य बनाया जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती ऋतु पुनिया, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व ई.ओ. सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  

error: Content is protected !!