The Voice of Bareilly since 2010

महानगर कॉंग्रेस कमेटी ने बाल दिवस पर पंडित जवाहर लाल नेहरू को किया याद

BareillyLive: स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने चौकी चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा प्रांगण पहुंचकर स्वर्गीय नेहरू को माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की, इस अवसर पर एक सभा आयोजित की गई, जिसमे वक्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और देश के लिए किए गए योगदान को याद दिया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि नेहरू जी ने तटस्थ राष्ट्रों को संगठित किया और उनका नेतृत्व किया, जवाहरलाल नेहरू महात्मा गांधी के कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ लड़े। चाहे असहयोग आंदोलन की बात हो या फिर नमक सत्याग्रह या फिर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की बात हो उन्होंने गांधी जी के हर आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पंडित नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्रेम था इसलिए 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व पार्षद महेश पंडित, प्रवक्ता योगेश जौहरी, डॉक्टर मेहंदी हसन , सुबोध जौहरी, पंडित अनिल देव शर्मा, ब्रज रानी सक्सेना, पाकीजा खान, हर्षित दुबे, मोहम्मद कासिम, फिरोज खान, हर्ष बिसारिया, सुरेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!