The Voice of Bareilly since 2010

बदायूं : पालिकाध्यक्ष फातमा रज़ा और सभासदों को दिलायी शपथ, जल्द शुरू होंगे कार्य

#Badaun, Oath administered to Municipal President Fatma Raza, @BareillyLive, #बदायूं, पालिकाध्यक्ष फातमा रज़ा को शपथ,

बदायूं @BareillyLive. बदायूं में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष फातमा राजा एवं सभासदों को बदायूं क्लब के मैदान में भारी जनसमूह के बीच नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में चारों धर्मों के धर्मगुरु की मौजूद थे।

शपथ ग्रहण कर पालिकाध्यक्ष फातिमा रजा ने कहा कि उन्हें शहर समस्याओं के साथ मिला है। सबसे बड़ी समस्या बारिश के मौसम में होने वाले जलभराव की है। बारिश का मौसम आने में वक्त भी कम है, ऐसे में फिलहाल मशीनों से नाले की सफाई कराने की योजना है। अगली बारिश के सीजन तक इसका स्थाई हल निकाल लिया जाएगा। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए नलकूपों पर लगे जनरेटर सही कराए जाएंगे।

बहुत जल्दी नये जनरेटर भी खरीदे जाएंगे। बोर्ड की पहली बैठक के बाद शहर की सड़कों की दशा सुधारने का भी काम होगा। इसके अतिरिक्त अन्य वक्ताओं के अलावा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद राजा ने भी विचार प्रकट किये।

error: Content is protected !!