The Voice of Bareilly since 2010

बरेलीः ब्रह्मस्वरूप सागर बसपा से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

#बरेली, ब्रह्मस्वरूप सागर, #बसपा,

बरेली @BareillyLive. बरेली में बसपा का चेहरा बन चुके ब्रह्मस्वरूप सागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में पार्टी से निकाला गया है। ब्रह्मस्वरूप सागर ने बरेली में बसपा में रहकर अपनी अलग पहचान बनाते हुए लम्बे समय बसपा के बरेली जोन मंडल के मुख्य प्रभारी रहे हैं।

ब्रह्मस्वरूप सागर पर आरोप है कि वे पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। बताया जा रहा है कि विभिन्न सूत्रों से छानबीन करने के बाद उन्हें बीएसपी से निष्कासित किया है। बताते हैं कि उन्हें पार्टी में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है जिसकी वजह से पार्टी व मूवमेंट हित में आज इनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह ने निष्कासित पत्र भी जारी किया है।

error: Content is protected !!