The Voice of Bareilly since 2010

श्रीलंका से क्रिकेट सीरीज जीतकर लौटे युवा साईं सक्सेना का हुआ जोरदार स्वागत

BareillyLive : श्रीलंका को क्रिकेट सीरीज़ में 2-1 से हराकर भारत लौटे बरेली के युवा खिलाड़ी साई सक्सेना का उनके बरेली में मौहल्ला भूड़ निवास पर फूलों के हार से भव्य स्वागत किया गया और उनका मुँह मीठा कराया गया। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि 13 अक्टूबर से 17 अक्तूबर तक हुई कोलंबो में इंडो- श्रीलंका सीरीज़ में भारत ने श्रीलंका को 2-1 से हराकर ट्राफी पर कब्ज़ा कर लिया। साई का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा रहा। भारतीय टीम का हिस्सा बने ज़ी. आर. एम. स्कूल बरेली कक्षा 12 के छात्र साईं जो कि टीम इंडिया में उत्तर प्रदेश से एक मात्र चयनित किये गए थे का आज शहर वापसी पर मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना, रिया सक्सेना ने उनके निवास पर पहुंचकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है साईं का टीम इंडिया में चयन आगरा व हिमाचल में हुए नेशनल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया था साईं पूरे उत्तरप्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी चयनित हुए। अब उनका चयन 23 अक्टूबर से दिल्ली में होने वाली देश की सवसे बड़ी क्रिकेट लीग, दिल्ली सुपर लीग में उत्तर प्रदेश की लखनऊ लायंस टीम में बतौर कप्तान किया गया है।

error: Content is protected !!