The Voice of Bareilly since 2010

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कराची में दिया गया जहर

#DawoodIbrahim, #Karachi, #DaudIbrahim,#पाकिस्तान कराची ,#अंडरवर्ल्ड #डॉन, #दाऊदइब्राहिम को जहर देने की खबर,#UnknownMan,

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। जिसके बाद उसे कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही इस बात के बारे में भी कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि उसे किसने जहर दिया।

अस्पताल में भर्ती होने को लेकर रहस्य

दाऊद के कराची के अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी किसी ने पुष्टि नहीं हो पाई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसे अचानक अस्पताल में भर्ती कराने के पीछे का कारण जहर हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दाऊद को अज्ञात लोगों ने जहर दे दिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। हालांकि, उसे सामान्य रूप से बीमार होने की बात कह कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी दावा किया गया था कि दाऊद कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है. पिछले दिनों चर्चा थी कि गैंग्रीन के कारण कराची के एक अस्पताल में उसके पैर की दो उंगलियां काट दी गई थीं। हालांकि, इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई थी।

मुंबई हमलों का मास्टरमांइड है दाऊद

बता दें कि और मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड है, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए। इसके बाद ही उसे भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया गया था। तब से उसने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है।

error: Content is protected !!