The Voice of Bareilly since 2010

Breaking…प्रवीण ऐरन बरेली लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी घोषित

praveen-singh-aron-is-samajwadi-party-candidate-for-loksabha-election-2024-from-bareilly-seat-

बरेली @BareillyLive. समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री प्रवीण सिंह ऐरन को बरेली लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा मंगलवार को की गई. इस तरह सपा ने जिले के दोनों संसदीय क्षेत्रों से अपने प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रवीण ऐरन बरेली से एक बार सांसद और कैंट विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक भी रह चुके हैं। बसपा सरकार में उन्हें स्वास्थ्य राज्य मंत्री भी बनाया गया था।

सपा ने आंवला से नीरज मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा सोमवार को ही कर दी गई थी। नीरज मौर्य शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद विधान सभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

बदायूं से शिवपाल-वाराणसी से सुरेंद्र सिंह को टिकट

सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से टिकट दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने कैराना से विधायक नाहिद हसन की बहन और पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की पुत्री इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने बरेली लोकसभा सीट से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी बनाया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल पर दांव लगाया है।

error: Content is protected !!