The Voice of Bareilly since 2010

आंवला : डॉ. आबिद को मिला बेस्ट सोशल कंट्रीब्यूटर अवार्ड

bareilly news

आंवला (बरेली)। नगर में एक अस्पताल चलाने वाले डॉ. आबिद अंसारी को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान बेस्ट सोशल कंट्रीब्यूटर अवार्ड दिया गया। उन्हें यह अवार्ड उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के हाथों दिया दिया। इस दौरान गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी मौजूद रहे।

डा. आबिद ने बताया कि इस अवार्ड से उनके क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उन्होंने अपने अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नारे के तहत अपने अस्पताल में में बढ़ावा दिया तथा अस्पताल में पैदा होने वाली बेटी के परिवार को उनके द्वारा विशेष छूट व सुविधाएं दी जाती हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक साल यह अवार्ड उप्र व उत्तराखण्ड के चुनिंदा समाजसेवियों को दिया जाता है। उन्हें यह अवार्ड दिल्ली कन्सटीट्यूशन क्लब में पिछले बुधवार को दिया गया था। उन्होंने यह अवार्ड क्षेत्र के लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि आंवला में गंभीर रोगों के इलाज की शीघ्र व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे ताकि लोगों को अन्यत्र जाकर महंगे इलाज से बचाया जा सके।

error: Content is protected !!