The Voice of Bareilly since 2010

Good News : चीन और PAK के होश उड़ाने भारत को मिल गया पहला राफेल, जानें खासियतें

Dassault-Rafale-india

नयी दिल्ली। आज का दिन भारतीय वायुसेना के लिए खास रहा। आज भारत को फ्रांस से अपना पहला राफेल विमान मिल गया है। सूत्रों के हवाले से एएनआई ने बताया कि दसोल्ट ने पहला राफेल विमान गुरुवार को भारतीय वायुसेना को सौंपा दिया। डिप्टी एयर फोर्स चीफ एयर मार्शल वीआर चौधरी ने राफेल विमान में एक घंटे तक उड़ान भी भरी।

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि वायुसेना को जो पहला राफेल विमान मिला है वह आरबी 01 नंबर का है। अधिकारियों के मुताबिक फ्रांस की कंपनी भारत को जो राफेल विमान दे रही है, वह फ्रांस की वायुसेना के बेड़े में शामिल लड़ाकू विमान से भी एडवांस है।

गौरतलब है कि सितंबर 2016 को भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमान खरीदने की फाइनल सौदे पर दस्तखत हुए थे। इन विमानों की कीमत 7.87 बिलियन यूरो रखी गई थी। बता दें कि राफेल सौदे पर लोकसभा चुनाव से पहले भारत में खूब सियासत भी देखने को मिली थी।

राफेल की खासियत

  1. राफेल विमान दो इंजनों वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है।
  2. परमाणु आयुध का इस्तेमाल करने में सक्षम है।
  3. यह हवा से हवा में और हवा से जमीन पर हमले कर सकता है।
  4. फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट एविएशन ने विमान का निर्माण किया है।
error: Content is protected !!