The Voice of Bareilly since 2010

बरेली : पति से विवाद में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली। बरेली शहर के थाना बारादरी क्षेत्र में दिव्यांग बेटे के सामने ही मां से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी। बताते हैं कि आरोपी का महिला के पति से लेनदेन का विवाद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला के अनुसार उनका पति से विवाद चल रहा है। इसकी वजह से वह अपने बच्चों के साथ अलग रह रही हैं। आरोप है कि उनके पति ने हनीफ नाम के व्यक्ति से करीब छह महीने पहले कुछ रुपये उधार लिये थे। इस पर हनीफ उनके घर पर आकर लगातार गाली-गलौज करता है। महिला ने बताया कि उसने कई बार हनीफ को समझाया कि उनका पति से कोई लेना देना नहीं है, वह अलग रहती हैं लेकिन वह नहीं माना।

बीती चार सितम्बर की सुबह हनीफ अपने साथी बिलाल, अब्दुल्ला, साइन और राशिद को लेकर उनके घर आया। वहां गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर सभी सामान तोड़कर फेंकने लगे। इसी बीच हनीफ ने उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर उनका दिव्यांग बेटा जोर-जोर से रोने लगा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

error: Content is protected !!