The Voice of Bareilly since 2010

बरेलीः जोगीनवादा में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, जमकर नारेबाजी

#बरेली, #जोगीनवादा, रोक दिया जुलूस का रास्ता, जमकर नारेबाजी, #BareillyLive, जुलूस ए मोहम्मदी,

लोग बोले-कांवड़ यात्रा नहीं निकलने दी, अब हम जुलूस नहीं निकलने देंगे

बरेली। बरेली में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर जोगी नवादा में विवाद शुरू हो गया। जुलूस की अंजुमन निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। सूचना पर क्षेत्र में बवाल की आशंका देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

रविवार रात एक समुदाय के लोग जुलूस का रास्ता रोककर बैठ गए। अंजुमनों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों को जुलूस आगे ले जाने से रोक दिया गया। हिन्दू पक्ष के मुताबिक कांवड़़ यात्रा पर मुस्लिम पक्ष ने रोक लगावाई थी। इसलिए वे जुलूस की किसी भी अंजुमन को निकालने नहीं देंगे।

इस विरोध पर दोनों तरफ से जमकर खूब नारेबाजी होती रही। पुलिस प्रशासन हिन्दू पक्ष को समझाने पर जुटा हुआ है। लेकिन महिलाओं ने सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।

error: Content is protected !!