The Voice of Bareilly since 2010

नाथनगरी का बड़ा गौरव, भावना कंचन रायज़ादा भारत रत्न अटल अवार्ड से अलंकृत

Bareillylive : पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की स्वर्ण जयंती पर पी.एम.डब्लू.जे.ए. के तत्वाधान में पं. दीन दयाल उपाध्याय भवन, सूचना विभाग, लखनऊ में आयोजित भारत रत्न अटल सम्मान समारोह में बरेली की भावना कंचन रायज़ादा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्ता भाटिया, भूतपूर्व सांसद, लखनऊ की उपस्थिति में देश-विदेश से आए प्रतिष्ठित कवियों, कवियित्रियों, कलाकारों, डॉक्टरों, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीमा सिन्हा ने किया। सम्मान समारोह में बरेली की भावना कंचन रायज़ादा को उनकी उत्कृष्ट काव्य शैली और सामाजिक योगदान के लिए भारत रत्न अटल अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!