The Voice of Bareilly since 2010

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियो को सम्मानित

Bareillylive : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, बरेली स्थित सभागार में वर्ष 2024 में लूट, चोरी, हत्या आदि महत्वपूर्ण घटित घटनाओं के सफल अनावरण करने वाले पुलिस कर्मियो व श्रावंण मास तथा मोहर्रम पर्व आदि त्यौहारो को शान्तिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने जैसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के थानो व शाखाओं में नियुक्त 87 पुलिस कर्मियो को बधाई तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा भविष्य में भी पूर्ण लगन व निष्ठा का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन करने की कामना की गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!