The Voice of Bareilly since 2010

एंटी करप्शन टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगें हाथों दबोचा

एंटी करप्शन टीम, ग्राम पंचायत अधिकारी, रिश्वत लेते रंगें हाथों दबोचा,

बदायूं@BareillyLive: बदायूं के बिसौली विकासखण्ड में एंटी करप्शन टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों धर दबोचा। टीम उसे अपने साथ बिनावर थाने ले गई जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

घटनाक्रम के अनुसार बिसौली विकासखण्ड क्षेत्र के गांव बसई के रहने वाले अखिलेश कुमार पाठक की पत्नी ग्राम प्रधान ने अपने कार्यकाल में गांव में सीसी रोड डलवाई थी। इसका भुगतान अभी तक अटका हुआ था।

जब अखिलेश ने सचिन विनीत कुमार सक्सेना से भुगतान दिलाने की बात की तब विनीत ने पेमेण्ट रिलीज करने के लिए अखिलेश से दस हजार रुपए बतौर रिश्वत के मांगे। अखिलेश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की और साक्ष्य उपलब्ध कराये।

इस पर एंटी करप्शन टीम ने बिसौली विकास खण्ड कार्यालय पहुंचकर सचिव को दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों पकड़ लिया। इसके बाद टीम उसे सीधे बिनावर थाने ले गयी जहां आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराके अपने साथ ले ेगई।

error: Content is protected !!