The Voice of Bareilly since 2010

जया एकादशी पर सजा बाबा श्याम का दिव्य अद्भुत दरबार व श्रंगार, हुई भजन संध्या

Bareillylive :श्री शिरडी साई खाटूश्याम सर्बदेब मंदिर श्यामगंज बरेली मे आज माघ मास शुक्लपक्ष की जया एकादशी 8 फरबरी 2025 शनिवार को बाबा श्याम का दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रंगार किया गया, मंदिर महंत पंडित सुशील कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया बाबा श्याम का दिव्य अद्भुत श्रंगार कलकत्ता और बैंगलोर के दिल्ली से फूलो की मालाएं मंगबाकर किया गया है श्रंगार सेबा आईएएस सोयहम टीबडेबाल की तरफ से की गई।

जया एकादशी पर कीर्तन के बाद श्याम भक्तो के लिए मेबाखीर की व्यवस्था अंकुर गुप्ता की तरफ से की गई एकादशी के मौके पर श्याम बाबा के मंदिर में विशेष सजावट की गई। बाबा श्याम के दर्शन से बडी से बडी परेशानियां दूर हो जाती है। इनके दरबार में आकर असीम शांति की अनुभूति होती है साथ ही महंत जी ने बताया कि प्रत्येक ग्यारस (एकादशी) को मंदिर मे श्याम गुणगान किया जाता है आज मंदिर को फूलो और रंगीन गुब्बारो से बहुत अच्छे से सजाया गया बाबा श्याम का गुणगान अपने निर्धारित समय सायं 06:00 बजे से श्याम इच्छा तक चला जिसमे भक्तो ने झूम झूम नाच-नाच कर श्याम गुणगान का आनंद लिया जिसमे भजन गायक सोनल चंचल, मोहन दीबाना, अभिराज सिंह, अभिषेक आदि ने इस तरह से बाबा श्याम का गुणगान किया कि भक्तो को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अबसर पर पंडित सुशील पाठक के साथ संजय आयलानी, अनुपम टीबडेबाल सोयहम टीबडेबाल (आईएएस), सबिता अग्रवाल, अनूप मिश्रा, भावना अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, गीता सक्सेना, बेनीराम प्रजापति, गुरमंगत सिंह, रामबहादुर प्रजापति, इन्द्रेश जी, शिवांगी, नीरज अग्रवाल, शोभित श्रीवास्तव, दीपक कुमार, अंकुश अग्रवाल, सविता जी, राजेन्द्र अरोरा, मीनू अरोरा, मनोज गुप्ता, जगमोहन प्रजापति, काजल, कोमल, महेंद्र प्रजापति, अनुशील पाठक आदि अनेक भक्तो ने सम्मलित होकर श्याम भजनो का आनंद लिया।

error: Content is protected !!