The Voice of Bareilly since 2010

भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीत्रिवटी नाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ

भव्य कलश यात्रा, श्रीत्रिवटी नाथ मंदिर, श्रीमद्भागवत कथा, #बरेली, #BareillyLive,

बरेली@BareillyLive. श्री त्रिवटी नाथ मंदिर में गुरुवार सुबह कलश यात्रा के बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ आचार्य विमल कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से हुआ। कलश यात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं। वहीं पुरुष वर्ग अपने हाथों में सनातन पताका लिये हुए थे।

कलश यात्रा ने प्रेमनगर क्षेत्र के कई रास्तों से होकर कथा स्थल पहुंची। सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ मंत्रोच्चारण से किया गया। कथा के मुख्य यजमान कुलदीप खन्ना एवं अनिल दीक्षित रहे। इस अवसर पर डॉक्टर ऋचा दीक्षित, नागेश मिश्रा विवेक मिश्रा प्रियांशु संगधार बंशीधर पांडे सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे। श्रीमद्भागवत का विश्राम 26 फरवरी को विशाल भण्डारे के साथ होगा।

मुख्य यजमान डॉ ऋचा दीक्षित ने कहा कि बरेली की सभी देवियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी बेटियों को लेके पहुंचे। कलश यात्रा का संचालन गायत्री परिवार द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!