Bareillylive : गालों मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने कल रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया। कंचन शर्मा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने ऑनलाइन गीत गाकर कर धमाल मचाया। कार्यक्रम महावीर सिटी बदायूँ रोड स्थित उपाध्यक्ष अजय अरोरा के निवास पर संपन्न हुआ। ऑनलाइन गीत संगीत प्रोग्राम में बरेली, अमेरिका, भोपाल, इंदौर, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव, मुंबई, महाराष्ट्र आदि शहरों से लोग जुड़े। अरुण शर्मा ने सभी सदस्यों को बसंत पंचमी पर्व की भी बहुत बहुत बधाई दी। ऑनलाइन 45 सदस्यों ने भाग लिया।

क्लब के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने बताया यह दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। इस अवसर पर सचिव अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संसार की आधी आबादी में महिलायें हैं, जिन्होंने परिवार, समाज और देशहित में अनेक बार बलिदान दिए और मानवता की रक्षा की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यही याद दिलाने के लिए आता है कि हम नारी शक्ति का उचित सम्मान करें। अरुण शर्मा ने बताया कि गालो मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी अन्य सामाजिक सेवा कार्यों के अतिरिक्त शौकिया गायकों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन गीत संगीत के कार्यक्रम आयोजित करती है।

संस्था ने पिछले 4 वर्षों में 240 ऑनलाइन एवं 14 ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित करके कैरिओके गायन का व्यापक प्रचार प्रसार बरेली शहर में ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में और विदेशों में भी में किया है। आज इस संस्था से लगभग 150 लोग जुड़ चुके हैं जो घर बैठे ज़ूम ऐप्प के माध्यम से संगीत का आनंद उठा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत कंचन शर्मा द्वारा गाए गीत दिल है कि मानता नहीं से हुई। इसके बाद संस्था की सभी सदस्यों ने गीत प्रस्तुत किया। सुरीली आवाज पर तालियों की गड़गड़ाहट से समा गूंजता रहा। सदस्यों की हर प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। संचालन अरुण शर्मा ने किया। गीत-संगीत से सजी महफिल देर शाम तक सजी रही, जिसका लोगों ने जमकर मजा लिया।

इस मौके पर कंचन शर्मा, बेबी कुमारी, निधि शर्मा, माला शर्मा, पारूल श्रीवास्तव, अनीता, नीरा उप्पल, प्रीति गोयल, रेनू श्रीवास्तव, संध्या अग्रवाल, सुमति सक्सेना, सुरेखा मिश्रा, उपमा दर्शन, मीणा अरोड़ा, नमिता गोविल, किरण पाठक, शैलजा जौहरी, सुरेंद्र गुप्ता, शिव कुमार पाठक, रवि सक्सेना, विजय शर्मा, प्रतीक शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!