The Voice of Bareilly since 2010

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार के पांच बड़े फैसले

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जहां पूरा देश मोदी सरकार से आतंकियों पर त्वरित जवाबी कार्रवाई की उम्मीद कर रहा है। 28 मौतों पर पूरे देश में इस्लामी आतंकियों के खिलाफ गुस्सा छाया हुआ हैं। इस्लामी आतंकियों के खिलाफ PM आवास पर CCS की बैठक हुई ।कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजित डोवाल, MEA एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद। बैठक में आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया है।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच के सिंधु नदी जल समझौते को रोक दिया गया है। अटारी बोर्डर को भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तान नागरिकों का वीजा बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान में भारत का दूतावास बंद कर दिया गया है और पाकिस्तानी डिप्लोमेट्स को भारत छोड़ने को कहा गया है।

  • सिंधु जल समझौते पर रोक लगाई गई।
  • भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग बंद।
  • एक हफ्ते में खाली करना होगा उच्चायोग।
  • पाकिस्तानी राजनयिक वापस भेजे जाएंगे।
  • पंजाब में अटारी वाघा बॉर्डर बंद किया गया।
  • पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा नहीं मिलेगा।
error: Content is protected !!