The Voice of Bareilly since 2010

#KanwarYatra2025: कमिश्नर ने किया कछला घाट का निरीक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश

#KanwarYatra2025, कमिश्नर ने किया कछला घाट का निरीक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त,

बदायूँ@Bareillylive. मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली सौम्या अग्रवाल ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी कांवड़ यात्रा के संदर्भ में कछला घाट का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कांवड़ यात्रा को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर दिया।

कमिश्नर ने कहा कि इसके लिए हाट बाजार पर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने घाट के दोनों ओर का निरीक्षण कर नाव से भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है इसमें सभी तैयारियां पूरे मनोयोग से समय से पूर्ण कर ली जाएं।

#KanwarYatra2025, कमिश्नर ने किया कछला घाट का निरीक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त,

मंडलायुक्त ने कहा कि डीजे की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उस पर बजने वाले गानों में यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भड़काऊ या भद्दे गाने ना बजें। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, वॉच टावर व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस उप महानिरीक्षक निरीक्षक अजय साहनी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कावड़ यात्रा को संपन्न कराने के निर्देश दिये गये हैं। सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाएगा। कांवड़ यात्रा में प्रकाश, सफाई आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के अतिरिक्त बिजली के ढीले तारों को सही करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य के दृष्टिगत दवा व चिकित्सकों सहित एम्बुलेंस की तैनाती करने के निर्देश भी दिए हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!