Bareillylive : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योग गतिविधि के तत्वावधान में महानगर के सभी 15 नगरों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही राजेंद्र नगर स्थित छत्रपति शिवाजी चौक पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 1 घंटे तक विभिन्न योग गतिविधियां की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सह महानगर संघचालक माननीय अनुपम खंडेलवाल जी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर महानगर योग गतिविधि संयोजक महेश जी ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि नियमित 15 मिनट से एक घंटे का समय अपने शरीर और मन के उत्तम स्वास्थ्य के लिए देकर हम एक स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब देश के नागरिक शारीरिक, सामाजिक, मानसिक, आध्यात्मिक और आर्थिक रूप से समर्थ और स्वस्थ होंगे तो समाज और राष्ट्र अपने परम वैभव को आसानी से प्राप्त कर लेगा। समापन सत्र में महानगर संघ चालक डॉक्टर सत्यपाल जी ने कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है जिसे आज संपूर्ण विश्व में पहचान मिल रही है। विभिन्न योग गतिविधियों के माध्यम से हम आसानी से तनाव मुक्त रहकर एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत सिर्फ व्यक्ति के उत्थान तक सीमित नहीं है, योग के अंतर्गत किए जाने वाले ब्रह्म नाद के माध्यम से हम समस्त जीव जगत, पर्यावरण और प्रकृति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस अवसर पर सह महानगर कार्यवाह आलोक प्रकाश जी, रितिक जी, कमलेश जी, लोकेश कालरा जी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न योग गतिविधियों जैसे सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वीरभद्र आसन, प्राणायाम और ब्रह्मनाद आदि का अभ्यास किया।
सी आई पार्क में हुआ योग कार्यक्रम
इसके अलावा शिवाजी नगर के सी आई पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य शिक्षक अजय जी ने योग की गतिविधियां करवाईं। इस अवसर पर कपिल जी, आशीष जी, अरविंद जी, रामपाल जी, नरेश पाल जी, सोमनारायण जी, सेवाराम जी, सतीश जी, काशीनाथ जीऔर नवीन कक्कड़ आदि उपस्थित रहे। केशव नगर में केशव शाखा पर योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। केशव नगर में पवन जी ने योग की गतिविधियां करवाईं। गुरुगोविंद सिंह नगर में त्रिवेणी शाखा और श्री राम शाखा पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुरारी लाल जी, सोम प्रकाश जी, सुधांशु जी, प्रशान्त उपाध्याय, प्रेम शंकर जी, वेद प्रकाश जी, दुर्गेश जी आदि उपस्थित रहे।
गंगा समग्र बरेली ने भी किया कार्यक्रम
गंगा समग्र बरेली ब्रज प्रांत, बन विभाग एवं ज़िला गंगा समिति बरेली के संयुक्त कार्यक्रम द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक स्थान राम गंगा घाट चौबारी बरेली में योगा कराया गया जिसमें प्रमुख रूप से डीएफओ श्रीमती दीक्षा भंडारी, एसडीओ फारेस्ट कमल कुमार, ज़िला गंगा समिति पारियोजना अधिकारी नागेंद्र जी एवं गंगा समग्र ब्रज प्रांत ठाकुर अखिलेश सिंह महानगर संयोजक, सह संयोजक कुलदीप गौड़ रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ गंगा को नमन करते हुए योगाशन की अनेक क्रियाएँ नमिता खरे योगाचार्य द्वारा कराया गया, सभी अतिथियों से स्वक्क्षता की शपथ दिलाई गई, शांति पाठ कराया गया। नागेंद्र निषाद जी ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
संत कवंर राम पार्क सिन्धु नगर में हुआ योग पर कार्यक्रम
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्वी मंडल में संगठन निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी जी के नेतृत्व में संत कवंर राम पार्क सिन्धु नगर में आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एससी /एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षद छंगामल मौर्य, अजय रत्नाकर, हरिओम कश्यप, राजेश पटेल, चंद्रपाल राठौर, राज बहादुर सक्सेना, राजकिशोर कश्यप, नरेश शर्मा बंटी, लेखराज़ मोटवानी, सचिन वर्मा, ओमप्रकाश ठाकुर, सुशील गुप्ता, नीलम जेठा, डॉ संतोष शर्मा, डॉ विकास राठौर, डॉ हरिप्रसाद मौर्य, शारिक अब्बासी, राशिद सैफी, अंजू मिश्रा, आशीष सक्सेना, वीरेंद्र श्रीवास्तव, सोनू कश्यप, गीता दोहरे, छत्रपाल सिंह गंगवार, इफ्तिकार अहमद, अफरोज जहाँ, नितिन जोशी, अनुपम पाठक, यश चौहान, अंकित कठेरिया, मुनीश गुप्ता, कुंवर सेन राठौर, अर्जुन रस्तोगी, मुनेद्र, आज़म खाँ, योग गुरु सर्वेश पटेल सहित पूर्वी मंडल के सभी सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं ने उपस्थित होकर योग किया।
बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन में हुआ योगाभ्यास
बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन एवं ग्लोबल हॉस्पिटल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस “योग से यारी” थीम के तहत लोटस नवदिया झादा, फॉर्म हाउस पर योग कराया। कार्यक्रम में योग शिक्षिका नीति सिंह एवं आभाश्री ने आसन तथा प्राणायाम के द्वारा उपस्थित लोगों को योग कराया एवं योग की विस्तार से व्याख्या कर लोगों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी लोगों से योग को समग्र रूप से अपने जीवन में अपनाने के लिए कहा एवं योग निद्रा तथा योग के फायदों के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल हॉस्पिटल के कुलदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम उपरांत गणमान्य लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस मौके पर संस्था के योगाचार्य नीति सिंह, डॉ विनोद राठौर, श्रीमती प्रतिमा जैसवार, डॉ अमित राठौर, डॉ आकांक्षा राठौर, डॉ दीपक सिंह, के सी पटेल, शिक्षक संघ, अवनीश प्रताप सिंह ( एबीएसए ), पवन पटेल, डॉ सुरेश गंगवार, डॉ नीरज राठौर, सोहन लाल सागर, शैलेंद्र सिंह, सुशील कुमार आदि उपस्थिति रहे।
कूर्मांचल नगर में हुआ योगाभ्यास
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुभ अवसर पर कूर्मांचल नगर के डा. हेडगेवार पार्क में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कूर्मांचल नगर वासियों ने भी योग दिवस मनाया। योग शिक्षक डा.रवि कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कूर्मांचल नगर के वरिष्ठ नागरिकों पी.के.जोशी, नारायण दत्त तिवारी, कैप्टन आर.एस.नयाल, कूर्मांचल नगर विस्तार समिति के सचिव ऐ.के.सिंह, दीवानी चन्द, जीवन जोशी, कैप्टन लक्ष्मन सिंह मेहता, सूबेदार खड़क सिंह, पंडित हरीश चंद्र डालाकोटी, राम मूर्ति यादव, गीता जोशी, जीवन चन्द्र डालाकोटी, इंस्पेक्टर रमेश बाबू , डी.एन.पाल, गोविन्द लाल विश्वाश, इंजिनियर राजू गंगवार, इंजिनियर के.पी. सिंह, गंगा बिष्ट, जय प्रकाश त्रिपाठी, कैलाश चंद्र डालाकोटी आदि का विशेष योगदान रहा। योगा समापन के अंत में भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से समूचा कूर्मांचल गूंज उठा।
पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने किया योगाभ्यास
कैप्टन शेर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैनिक कालोनी चनेहटा वासियों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने सभी को योग का महत्व समझाते हुए दैनिक दिनचर्या में नित्य रुप से योग करने की प्रेरणा दी और बताया कि नित्य योग करने से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं तथा मनुष्य प्रसन्नचित्त एवं तनाव मुक्त रहता है। आज के इस योगाभ्यास में प्रवीन चन्द, दुर्गा दत्त जोशी, नन्दन सिंह सिज्वाली, जगत सिंह मेहरा, तारा बिष्ट, पुष्पा जोशी, शिखा मेहरा, राम सिंह धौनी, अमन बिष्ट और आदित्य बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।





