The Voice of Bareilly since 2010

नवनिर्वाचित उपसभापति का राष्ट्र जागरण और पर्वतीय समाज ने किया स्वागत व सम्मान

Bareillylive : राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार संगठन के सदस्य अपने सामाजिक कार्यों तथा समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये सदैव प्रयासरत रहते हैं। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार संगठन की मासिक कोर कमेटी की सभा में आज संगठन के जुझारू सदस्य नरेन्द्र सिंह के उपसभापति मनोनीत होने पर अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा पूर्व उपसभापति सर्वेश रस्तोगी का अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्यों के लिये संगठन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, मंडल प्रभारी विशाल मेहरोत्रा, वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष संजीव औतार अग्रवाल, महामंत्री आशू अग्रवाल, संगठन मंत्री अमित मिश्रा, तरूण साहनी ने भगवान श्री राम की छवि चित्र, माल्यार्पण तथा पटका पहना कर उपसभापति नरेंद्र सिंह तथा पूर्व उपसभापति सर्वेश रस्तोगी का स्वागत किया।

मंडल प्रभारी विशाल मेहरोत्रा ने संगठन के सदस्यों का आवाहन करते हुए कहा कि हमारा संगठन बरेली जिले में व्यापारी समस्याओं के लिये हमेशा जागरूक रहता है। आवश्यकता इस बात की है कि हम सब लोग संगठित रहें तथा हर व्यक्ति अपने अपने श्रेत्रों में व्यापार करते हुए संगठित रहते हुये व्यापारी समस्याओं के लिये संघर्षशील रहें। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि पूर्व उपसभापति सर्वेश रस्तोगी तथा नवीन उपसभापति नरेंद्र सिंह हमारे राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार संगठन के सदस्य हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने राष्ट् जागरण उद्योग व्यापार संगठन के संरक्षक महापौर उमेश गौतम को नरेंद्र सिंह को उपसभापति मनोनीत कराने के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह हमारे संगठन की शक्ति है जिसके कारण हमारे ही संगठन के सदस्य राजनीति के माध्यम से अपना सर्वश्रेष्ठ शहर के हर व्यक्ति के लिए दे पा रहे हैं तथा हमारे ही संगठन के सदस्य शोभायमान हो रहे हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव औतार अग्रवाल ने कहा कि विगत ३० वर्षों से हमारा संगठन निरंतर एक साथ रह कर जनता जनार्दन तथा व्यापारियों के लिए तत्पर रहता है जिसके लिये संगठन का प्रत्येक सदस्य साधुवाद का पात्र है। उप सभापति नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस आशा के साथ उनका चयन इस पद के लिए हुआ है उसके महत्वपूर्ण परिणाम सामने शीघ्र आयेंगे जिसमें जनता की सेवा के अपने कार्यों के द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करेंगे। आज के कार्यक्रम में महामंत्री आशू अग्रवाल, संगठन मंत्री अमित मिश्रा, सुरेंद्र लाला, संजय गोयल, विपिन सक्सेना, अजीत श्रीवास्तव, हरगोविंद शर्मा, पन्नू सक्सेना, राहुल रस्तोगी, पंकज कक्कड़ आदि का विशेष सहयोग रहा।

पर्वतीय समाज ने उप सभापति का किया सम्मान

कुर्मांचल नगर निवासी वार्ड नंबर 26 के पार्षद नरेंद्र सिंह अधिकारी को उप सभापति नगर निगम बरेली निर्विरोध चुने जाने पर पर्वतीय समाज के सदस्य गणों ने हर्ष व्यक्त किया। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने कहा कि अपने समाज से नगर निगम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नरेन्द्र सिंह अधिकारी के चयन से पूरे समाज में हर्ष है। समाज के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उप सभापति का स्वागत किया। महासचिव नरेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह मेहरा, कुंवर सिंह बिष्ट, पंचम सिंह बोनाल, गोपाल सिंह राणा, पुष्कर सिंह बोहरा, बिशन सिंह बिष्ट, बालम सिंह मेहरा, किशन सिंह बिष्ट, अशोक उप्रेती, रवि छेत्री, नरेंद्र सिंह नेगी, जगदीश बिष्ट, दीवानी चंद, भैरव दत्त कबडवाल, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, संजय नेगी एवं समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही।

error: Content is protected !!