The Voice of Bareilly since 2010

…आखिर क्यों रो पड़े केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ?

बरेली, केंद्रीय श्रममंत्री संतोष गंगवार , रो पड़े केंद्रीय श्रममंत्री संतोष गंगवार, santosh gangwar,

बरेली। पिछले दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में रहे केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार आज बरेली में रो पड़े। उनकी आंखें नम देख सभागार में बैठे तमाम लोग गंभीर हो गये। कई की आंखें भी नम हो गयीं।

श्री गंगवार रविवार को भारत सेवा ट्रस्ट पर डायट की पूर्व प्रवक्ता डा. शिवानी यादव और सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश बाबू माथुर का प्रमोशन पर सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पिता भी शिक्षक थे। समारोह के दौरान पिता को याद कर भावुक हुए संतोष गंगवार ने बताया कि मात्र दो वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। संघर्ष भरे जीवन ने ही मुझे सकारात्मक रहने की प्रेरणा दी।

संतोष गंगवार ने कहा कि जब मैं दो साल का था तब मेरे पिता का देहांत हो गया था। मैंने संघर्ष में अपना जीवन यापन किया। उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। जसोली स्कूल में शिक्षक रहे पिता को याद करते-करते उनकी आंखें भर आईं। यह देख और लोग भी भावुक हो उठे।

कार्यक्रम के दौरान डायट प्राचार्य शशि देवी शर्मा, एबीआरसी यूनियन के अध्यक्ष लाल बहादुर गंगवार, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश बाबू शर्मा, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, मो. अनवर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!