The Voice of Bareilly since 2010

संत श्री आशाराम जी आश्रम में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, हुआ भजन- कीर्तन

Bareillylive : व्यास पूर्णिमा पर संत श्री आशाराम जी आश्रम बरेली में भक्तों का मेला लगा व्यास पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज संत श्री आसाराम जी के आश्रम बरेली में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इसे गुरु पूर्णिमा का आषाढी पूर्णिमा भी कहते है। श्री योग वेदांत सेवा समिति बरेली एवं महिला उत्थान मंडल एवं युवा सेवा संघ बरेली द्वारा एवं पूज्य सदगुरुदेव जी के शिष्यों द्वारा मिल कर बरेली आश्रम में बड़ी ही धूमधाम से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया।

गुरु शब्द का अर्थ है कि जो हमें अंधकार से प्रकाश की और ले जाता है। गुरु की कृपा के बिना जान प्राप्ति नहीं होती है। गुरु हमें ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बताते है वा ईश्वरप्राप्ति करवाते है। शिष्य को भी सदैव अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए। बरेली आश्रम संचालक भानु प्रकाश ने बताया कि सर्व प्रथम गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरूआत प्रातः 9 बजे हवन के साथ हुईं, उसके बाद 10 बजे पाठ वा भजन संकीर्तन हुआ जिस मे भक्तों द्वारा अपनी अपनी हाजरी गुरु चरणों में भजनों के माध्यम से दी गई, तधुपरंत पूज्य गुरुदेव जी की चरण पादुका की यात्रा आश्रम परिसर में निकली गई जिसमें सभी भक्तजनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया उसके बाद पूज्य सदगुरुदेव जी की पादुका पूजन एवं आरती हुई। उस के बाद कैसेट वीडियो द्वारा पूज्य गुरुदेव की अमृतमय सत्संग का लाभ सबको मिला। समापन पर सभी भक्तों में गुरु का लंगर प्रसाद वितरण किया जाएगा। बरेली आश्रम संचालक भानु प्रकाश ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया। आज के कार्यकम में बरेली आश्रम ट्रस्ट, बरेली समिति, महिला उत्थान मंडल आदि के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!