Bareillylive : गणेश महोत्सव आयोजन कमेटी (रजि) की एक बैठक मुख्य संयोजक अनिल सक्सेना (एड०) की अध्यक्षता में गाँधी नगर कार्यलय पर सम्पन्न हुयी जिसके अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर वीर छत्रपति शिवाजी चौक (शील चौराहा) राजेन्द्रनगर बरेली पर दिनांक 27.08.2025 से 02.09.2025 को सात दिवसीय विशाल गणपति महोत्सव 2025 का आयोजन को भव्य बनाने हेतु बिस्तृत संरचना तैयार की गयी।
कमेटी के सयोजक अभय भटनागर ने बताया कार्यक्रम के प्रथम दिन दिनाक 27.08.2025 को नीलकण्ठ मन्दिर, इन्द्रानगर बरेली से एक कलश यात्रा भगवान गणपति जी के स्वरूप के साथ वैण्ड बाजों के बीच महिलाओं द्वारा भजन गाते हुये कार्यक्रम स्थल शील चौराहा, राजेन्द्र नगर, पहुंचेंगी, जहाँ पर भगवान गणपति जी की (7 फीट), कची मूर्ती की स्थापना व पूजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के द्वितीय दिन दिनांक 28.08 2025 को युवा वर्ग द्वारा लडडू यात्रा व ५० विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा प्रस्तुति होगी, जिसमें लगभग 250 बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे, तथा बृदावन से आये कलाकारो के द्वारा म्यूर नृत्य व फूलो की होली खेली जाएगी।
कार्यक्रम के तृतीय दिन दिनांक 29.08.2025 को विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुपों के द्वारा प्रस्तुति व प्रसिद्ध टी-सीरिज भजन गायिका अर्पणा मिश्रा व अनंत मिश्रा के द्वारा भजन संध्या होगी।
कार्यक्रम के चतुर्थ दिन दिनांक 30.08.2025 को विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुपों के द्वारा प्रस्तुति तदोउपरान्त नईदिल्ली से पधार रहे प्रख्यात एवं भजन गायक श्री डी. के. राजा द्वारा (एक शाम गणपति के नाम) होंगी व उसके पश्चात महाआरती होगी।
शेष (2) दिन दिनांक 31.08.2025 व 01.09.2025 को नित्य भजनसध्या की जाएगी।
कार्यक्रम के अन्तिम दिन दिनांक 02.09.2025 को गणपति जी की मूर्ति के साथ स्कूली छात्र द्वारा बैण्ड, बैण्डबाजा, झोंकी व महिला ग्रुप द्वारा भजन करते हुये व गुलाल से सराबोर होते हुये भगवान गणपति जी की प्रतिमा का रामगंगा में विसर्जन किया जायेगा। इस अवसर पर युवाओं (गोविन्दा) द्वारा दही-हाडी को तोडकर कार्यक्रम का भव्यता प्रदान की जायेगी।
इस दौरान सयोजक अभय भटनागर, डा० एम०एम० अगवाल, अमित सक्सेना, दिनेश सक्सेना, अनिलेश सक्सेना, सुशील मित्तल, अनुज माथुर, नितिन भटनागर, तरुन सक्सेना, प्रदीप रावत, अनमोल सक्सेना, आयुष रत्तोगी, पीायुष रत्तोगी, श्रीमती बिन्दु सक्सेना, श्रीमती शान्ति विष्ट, श्रीमती बन्दना अगबाल, श्रीमती नीलिमा रावत, श्रीमती स्वाति सक्सेना आदि सदस्यों ने विभिन्न विचार रखे और कार्यकम को भव्य बनाने हेतु बिस्तृत चचर्चा की।






