The Voice of Bareilly since 2010

“हिटमैन” ने छक्कों के मामले में बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया के “हिटमैन” रोहित शर्मा एक-एक कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। भारत-अफ्रीका टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के चौथे दिन शनिवार को उन्होंने “हिटमैन” निकनेम को सही साबित करते हुए छक्कों का एक विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया। लगातार तीन साल 50 से ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड अब उनके नाम पर टंग गया है।  पहली बार ओपनिंग कर रहे रोहित शर्मा ने विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में पहली पारी में शानदार शतक जड़ा था और दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इसी दौरान रोहित ने भारतीय टीम का 25 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है जो अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू के नाम दर्ज था। 

दरअसल, रोहित भारत की ओर से एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरी पारी में तीसरा छक्का जड़ते ही रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। रोहित शर्मा से पहले साल 1994 में लखनऊ में नवजोत सिद्धू ने श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 8 छक्के जड़े थे। साल 2009 में वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका के ही खिलाफ 7 छक्के जड़े थे। 

एक टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के

13 छक्के – रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2019)

8 छक्के – नवजोत सिंह सिद्धू बनाम श्रीलंका (1994)

7 छक्के – वीरेंद्र सहवाग बनाम श्रीलंका (2009)

7 छक्के – हरभजन सिंह बनाम न्यूजीलैंड (2010)

7 छक्के – अजिंक्य रहाणे बनाम साउथ अफ्रीका (2015) 

7 छक्के – हार्दिक पांड्या बनाम श्रीलंका (2017)

error: Content is protected !!