BareillyNews: बरेली। शनिवार को धनतेरस के दिवस जैन धर्म के अनुयायियों ने आचार्य विद्यासागर जी के महाप्रयाण से अब तक हर माह हो रहे विधान की श्रृंखला में जैन मंदिर बिहारीपुर में कल्याण मंदिर विधान किया। मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि आज ही के दिवस भगवान महावीर ने राजा हस्तिपाल की सभा में अंतिम उपदेश देकर योग निरोध की क्रिया को अपनाया था।
मंत्री प्रकाश चन्द्र जैन ने कहा कि दो दिवस की योग निरोध क्रिया उपरांत कार्तिक कृष्ण की चतुर्दशी के अंत में अमावस्या की प्रातः को स्वाति नक्षत्र में पावापुरी से भगवान महावीर ने परम निर्वाण को प्राप्त किया था। प्रातः कालीन अभिषेक, नित्य नियम पूजा उपरांत कल्याण मंदिर विधान बिहारीपुर मंदिर जी में किया गया।
विधान उपरान्त सीबीएससी बोर्ड क्लस्टर्स विद्यालयों की 100 मीटर प्रतिस्पर्धा में राज्य स्तर पर ग्वालियर में रजत पदक प्राप्त कर चुकी और राष्ट्रीय स्तर पर वाराणसी में 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करने वाली कीनिशा जैन को समाज ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर उनके दादीदृदादा व माता-पिता सुमन कुमार जैन, हेमलता जैन, डॉ गौरव जैन, डॉ नेहा जैन, आरव जैन, एड. वैभव जैन, रश्मि जैन, विराज जैन, रेवांश जैन सहित समाज के सर्वश्री राजेश जैन, सतेंद्र जैन चाहवाई, अर्चना जैन, पी.सी. जैन, कविता जैन, मीनेश जैन, राजरानी जैन, सुनीता जैन, सुमन अरोड़ा, रीता जैन, दीप्ति जैन, शालिनी जैन, सपना जैन, ममता जैन, विकास जैन, निशि जैन, संगीता जैन, अंजू जैन, संजय जैन, रेखा जैन, नीता जैन, मृदुला जैन, मयंक जैन आदि धर्मावलंबी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पुण्यार्जक रामकली जैन परिवार बना।





