बरेली@BareillyLive: जगद्गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर इस साल सेंट्रल गुरु पर्व कमेटी द्वारा भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउण्ड पर किया जाएगा। इसमें पंथ प्रसिद्ध कीर्तन जत्थे व कथा वाचक संगत को गुरु वाणी कीर्तन से निहाल करेंगे। यह जानकारी बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड पर एक प्रेस वार्ता सेंट्रल गुरु पर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने दी।
कहा कि गुरु नानक साहब केवल सिखों के ही नहीं अपितु समूचे जगत के गुरु हैं। उनके उपदेश किसी व्यक्ति विशेष व मजहब विशेष के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण मनुष्य जाति के उत्थान के लिए हैं। उनकी गुरबाणी मानव मन की स्थिरता व उसके आधार को ऊंचा करने पर केंद्रित है। उन्होंने लोगों को ईश्वर को पाने के लिए सच बोलने का गरीबी की मदद करने का जाट व पाठ खत्म करने का संदेश दिया।
कमेटी के महासचिव हरप्रीत सिंह खालसा ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाओं को समझने के लिए समागम में विशेष रूप से कीर्तनी वा प्रचारक पहुंच रहे हैं।
कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह ओबेरॉय ने समूह संगत को इस प्रोग्राम में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की। बताया कि इस बार विशेष तौर पर भाई इंद्रजीत सिंह डॉक्टर अलंकार सिंह भाई हरविंदर सिंह गंगानगर वाले भाई हरप्रीत सिंह प्रोग्राम में हाजिरी भरने पहुंच रहे हैं। प्रेस वार्ता में परमजीत सिंह ओबेरॉय, सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार दलवीर सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह, सतवंत सिंह, परमजीत सिंह दुआ, सरदार मंजीत सिंह नागपाल, सिख मिशनरी कॉलेज के जोनल ऑर्गेनाइजर मनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह मनचंदा, हरप्रीत सिंह बिंद्रा एवं शहर के सभी कमेटियों के पदाधिकारी शामिल हुए।





