The Voice of Bareilly since 2010

फ्रेशर्स पार्टी में छात्रों ने मचाया धमाल, हिमांशु और कविशा बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

फ्रेशर्स पार्टी में छात्रों ने मचाया धमाल, हिमांशु और कविशा बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

बरेली@BareillyLive: मैस्कॉट कॉलेज ऑफ एजूकेशन में मंगलवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने फ्रेशर्स पार्टी का जोरदार आयोजन किया। बीए, बीएससी, बीकॉम और बी.एड. के नए छात्रों ने इस मौके पर जमकर उत्साह दिखाया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. जयकरन माथुर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की। प्राचार्य ने अध्यक्ष और प्रबंधक को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

मंच पर छात्र-छात्राओं ने डांस, गीत-संगीत, नृत्य नाटिका और अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शक दीर्घा तालियों से गूंज उठी। अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा, “आप सब समाज का आईना हैं। आने वाला कल आपका है।”

इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के यशपाल गंगवार, जयपुरिया के प्रधानाचार्य विजय सिंह, डॉ. सोमा गौड़, संध्या पटेल, मनोज कुमार सहित कॉलेज का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। मिस्टर फ्रेशर का खिताब बीए प्रथम वर्ष के छात्र हिमांशु को और मिस फ्रेशर कविशा को मिला।

कार्यक्रम का संचालन छात्र इशू, निकिता और अनामिका ने कुशलतापूर्वक किया। पार्टी में उत्साह का माहौल बना रहा और नवागंतुकों का कॉलेज परिवार में स्वागत यादगार हो गया।

error: Content is protected !!