The Voice of Bareilly since 2010

बड़ा हादसा टलाः बैगुल नदी में 20 फीट नीचे गिरी कार, पांच लोग गंभीर घायल

बड़ा हादसा टला, बैगुल नदी में 20 फीट नीचे गिरी कार, car fell 20 feet into the Bagul River,

बरेली@BareillyLive: थाना शीशगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10ः30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। खेड़ा सराय से मानपुर सामान लेने जा रही स्विफ्ट डिज़ायर कार (UP25 CN 7886) बैगुल नदी के पुल पर अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के कारण कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे नदी में जा गिरी।

कार में सवार आदिल (20), कासिम (25), फरमान (20), सलमान (21) और गुड्डू (28) सभी निवासी ग्राम खेड़ा सराय, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत से पाँचों घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस के माध्यम से सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बड़ा हादसा टला, बैगुल नदी में 20 फीट नीचे गिरी कार, car fell 20 feet into the Bagul River,

सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को अवगत करा दिया। थाना शीशगढ़ पुलिस के अनुसार, “घटना स्थल पर हालात सामान्य हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।”

error: Content is protected !!