The Voice of Bareilly since 2010

कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संरक्षण से ही होगा समाज का उद्धारः रेखा चूड़ासमा

बरेली@BareillyLive: बरेली विद्या भारती द्वारा कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मुख्य वक्ता सप्तशक्ति संगम की अखिल भारतीय संयोजका रेखा चूड़ासमा रहीं। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि परिवार वह नींव है जो हमें कुटुंब जोड़ने के लिए बहुत आवश्यक है,एक सशक्त परिवार संस्कृति का बोध करके ही संपूर्ण समाज की दिशा परिवर्तित कर सकता है।

उन्होंने समाज व देश की उन्नति व विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए माता बहिनों को बढ़चढ़ कर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन मुख्य कर किया गया।

आयोजन की अतिथि प्रोफेसर अजिता सिंह तिवारी एवं कार्यक्रम अध्यक्षा प्रोफेसर डॉ नीलम गुप्ता रहीं। विद्यालय की प्रबन्धिका सरोज अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या अर्चना जी ने अतिथियों का स्वागत किया।

कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, समाज, bareilly, vidyabharti, sapta-shakti-sangam, kanti-kapoor-inter-college,

मुख्य अतिथि डॉ. अजिता सिंह तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। कहा कि हमारे जितने भी त्यौहार हैं वह हमें संदेश देते हैं कि हम जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रकृति और पर्यावरण की गोद में ही पलते हुए ही आगे बढ़ते हैं। इसलिए हमें प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण करने की बहुत बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम अध्यक्षा डॉ नीलम गुप्ता ने कहा-महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होने से ही परिवार समाज और देश सशक्त होता है। आत्मरक्षा और मानसिक सशक्तिकरण पर जोर देने से हम कई क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं। इसी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्यमिता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होना ही कुशलता की पर पूर्णता होगी। एक कुशल ग्रहणी जब अपने परिवार को स्वास्थ्य, शिक्षा, भवन, भोजन, भ्रमण, और भाषा पर ध्यान केंद्रित करती है और निश्चित रूप से ही समाज और देश का विकास संभव हो पाता है।

प्रबंध समिति की अध्यक्षा डॉ रश्मि शर्मा, प्रबन्धिका सरोज अग्रवाल, सदस्या भारती अग्रवाल, माया खुल्वे, कविता विशनोई, डॉ मीनाक्षी चन्द्रा आदि ने अपना मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में एक रोमांचक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई जिसको सभी आयी हुए मातृशक्ति ने बहुत ही सराहा।

इसके अलावा छात्राओं की अभिभाविकाओं ने भी अपने अनुभव साझा किये। संचालन प्रिया सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग मोक्षिता सक्सेना, निधि शर्मा, भावना शर्मा, प्रतिभा शर्मा, ज्योति अग्रवाल, नम्रता अखंड आदि का रहा। अंत में प्रबन्धिका सरोज अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!