The Voice of Bareilly since 2010

Good News : योगी सरकार का फैसला-यूपी में टैक्स फ्री हुई अजय देवगन की तानाजी

अजय देवगन की फिल्म ‘‘तानाजीः द अनसंग वॉरियर’’ , ‘तानाजीः द अनसंग वॉरियर, ‘तानाजी, tanhaji-the-unsung-warrior, दीपिका पादुकोण, chhapak, ‘छपाक’, दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’,

एंटरटेनमेण्ट डेस्क, BareillyLive. अजय देवगन की फिल्म ‘‘तानाजीः द अनसंग वॉरियर’’ बीती 10 जनवरी अपनी रिलीज से ही दर्शकों की तालियां बटोर रही है। साथ ही तेजी से उमड़ रहे दर्शकों के कारण करोड़ों में कमाई कर रही है। अब इसे लेकर एक गुड न्यूज आ रही है। योगी सरकार ने फिल्म तानाजीः द अनसंग वॉरियर को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है।

बता दें कि अजय देवगन की तानाजी के साथ ही दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ भी रिलीज हुई थी। दीपिका की छपाक को तीन राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया था। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं। वहीं तानाजी को भी टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही थी लेकिन उन तीनों ही राज्यों में अभी तक फिल्म को टैक्स फ्री नहीं किया गया है।

फिल्म तानाजी के उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री होने का बड़ा असर मूवी के कलेक्शन पर पड़ सकता है। इस फिल्म ने अभी तक कुल 61.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं यूपी जैसे बड़े राज्य में फिल्म के टैक्स फ्री होने पर दर्शकों की भीड़ फिल्म के लिए बढ़ सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म तानाजी के साथ ही साथ दीपिका की फिल्म छपाक का असर राजनीति के मैदान में भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस के कई नेता छपाक का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं भाजपा के कई नेता तानाजी के समर्थन में हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ ही साथ फिल्म की मुफ्त टिकटें भी बांट चुके हैं।

गौरतलब है कि दोनों फिल्मों पर राजनीति तभी से शुरू हुई थी जब से दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थीं। उसके बाद से ही न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंट गया है। एक पक्ष जहां दीपिका के समर्थन में बात कर रहा है तो वहीं दूसरा पक्ष उनके विरोध में। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एसिड अटैक पीड़ित की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म ने अभी तक कुल 19.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

error: Content is protected !!