The Voice of Bareilly since 2010

भावुक वीडियो:शहीद पिता को देखकर पापा- पापा बुलाने लगी मासूम बेटी

कॉन्स्टेबल अमजद अली खान,उधमपुर के जंगलों में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए।शहीद अमजद खान का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो उनकी एक साल की बेटी ‘पापा-पापा’ बुलाने लगी! उधमपुर के माजलता में शहीद हुए अमजद खान का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शहीद जवान का पार्थिव शरीर जब घर पहुंचा तो उनकी एक साल की बेटी अपने पिता को आखिरी देने पहुंची। पिता के शव को देखकर मासूम बेटी पापा..पापा…पुकारती रही लेकिन अमजद खान नहीं जागे। बेटी को पता ही नहीं था कि अब उसके पापा कभी नहीं जागेंगे। बेटी का पापा के प्रति लगाव देखकर हर किसी के आंखों में आंसू आ गए। भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

(18) BareillyLive on X: “https://t.co/yLjiK1MCtE भावुक वीडियो:शहीद पिता को देखकर पापा- पापा बुलाने लगी मासूम बेटी #JammuKashmir,#Udhampur ,#IndianArmy ,#VideoViral, #India, https://t.co/eDgUlXJLPE” / X

वीडियो में शहीद अमजद खान की बेटी ताबूत में रखे शव के पास जाते ही अपने पापा को पहचान गई। एक साल की बेटी रूंधी आवाज में पापा..पापा..बोलती है। वह अपने पापा को जगाने की कोशिश करती है। इस दौरान वहां मौजूद सभी की आंखों में पानी आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!