The Voice of Bareilly since 2010

संतोष गंगवार के पुत्र अपूर्व को विवाह का आशीर्वाद देने आईं बीजेपी और संघ की प्रमुख हस्तियां

Bareillylive : दिसंबर प्रथम पखवाड़े में मौसम जरूर ठंडा हो पर बरेली में दो बड़े राजनेताओं के यहां विवाह समारोह की धमक मंडल नहीं प्रदेश देश में भी गूंजती रही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर देश के उपराष्ट्रपति कृष्णन, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्रियों तक का आशीर्वाद झारखंड के राज्यपाल के पुत्र को मिला। उनके पुत्र अपूर्व = संजना ने सभी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। बरेली के मेयर उमेश गौतम के पुत्र पार्थ का जाह्नवी संग हुआ विवाह भी काफी चर्चा में रहा जिसमें महामंडलेश्वर, राजनेता, उद्यमी, डॉक्टर आदि शामिल हुए।

बरेली में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिखा दिया कि टाइगर अभी जिंदा है और मेहमाननवाजी में आज भी वह किसी से पीछे नहीं हैं । पूर्व के अपनी बेटी के विवाह सामूहिक भोज में हुई कुछ समस्या से सीख लेकर इस बार दो दिवसीय ऐसी व्यवस्था की गई कि आम हो खास सभी को राज्यपाल की ओर से आमंत्रण एवं फोन कर मनुहार की गई। संतोष जी ने दिखा दिया कि केवल पैसा ही सब कुछ नहीं होता। पूर्व के रहे संबंध भी मजबूत होने चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा प्रदेश देश के दिग्गज पक्ष विपक्ष के राजनेता, अधिकारी शुभचिंतक खासकर ग्रामीण अंचल के कद्दावर लोग महामहिम के पुत्र अपूर्व एवं संजना के बरेली के आई बी आर आई परिसर में हुए 10 एवं 11 दिसंबर को कार्यक्रम में मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा काफी संख्या में मंत्री, राजनेता, उद्यमी डॉक्टर आदि भी विवाह मे शामिल हुए और सुरुचिपूर्ण भोजन व्यवस्था की भी मुक्त कंठ से सभी ने प्रशंसा की और महामहिम एवं उनके पुत्र पुत्रवधु के साथ अलग अलग स्टेज पर फोटो भी लाइन में लगकर खिंचवाए। साथ ही अपनी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की।

यही नहीं गंगवार परिवार के नवयुगल अपूर्व = संजना के नई दिल्ली में अशोका रोड पर हुए 16 दिसम्बर को हुए आशीर्वाद समारोह में देश के उप राष्ट्रपति कृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला, राज्यसभा अध्यक्ष हरिवंश, रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह, शिव राज सिंह चौहान, अर्जुन राम मेघवाल, अनुराग ठाकुर, गिरिराज सिंह, गजेन्द्र शेखावत, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, संघ प्रमुख मोहन भागवत, आलोक जी, कर्मवीर जी, मुरली मनोहर जोशी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मोहन लाल खट्टर, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, पुष्कर सिंह धामी, राम दास आठवले, रमेश पोखरियाल निशंक, डॉ हर्षवर्धन, सुधांशु त्रिवेदी, सहित दिग्गज राज नेताओं, उद्यमियों, अधिकारियों, संसद के उच्चाधिकारियों, सपा सांसद नीरज मौर्य ने भी आकर अपना स्नेहाशीष नवदंपति को दिया। पूरी व्यवस्था की देखरेख श्रीमती श्रुति गंगवार, सुबोध सचान, पी के गुप्ता, विनोद गंगवार, ललित अवस्थी, अतुल शर्मा एवं उनके शुभचिंतकों के कंधे पर रही।

प्रधानमंत्री मोदी जी के विदेश दौरे के चलते वह नहीं आ सके। विवाह में उपराष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं अमित शाह की कमी रही। स्मरण रहे मुझे वर्ष 1987 में ग्वालियर में तत्कालीन रेल मंत्री माधव राव सिंधिया की पुत्री एवं कश्मीर के राजा कर्ण सिंह के पुत्र की दैनिक जागरण की और से इस शाही विवाह की कवरेज का भी सौभाग्य मिला था। तीन दिन तक मेरी शाही विवाह की कवरेज डंक जागरण ने प्रथम पेज पर प्रकाशित की थी। = स्मार्ट सिटी बरेली के प्रथम नागरिक महापौर उमेश गौतम के यहां उनके पुत्र पार्थ गौतम = जाह्नवी के विवाह के कई दिनी समारोह को दिल खोलकर बड़े इवेंट का दर्जा दिया। विवाह बाद उनके सिटी कार्यालय पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का फोटो लगाकर पूरे पेज का विज्ञापन भी जारी कर उमेश गौतम ने अपनी मजबूत पकड़ दर्शाई।

शादी समारोह में फिल्मी जगत से आए कलाकारों ने इनवर्टिस मैदान पर हुए कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरा । वहीं बरेली क्लब मैदान पर मंदिर की थीम पर सजाए विवाह पंडाल में हुए आशीर्वाद समारोह में महामंडलेश्वर केलाशानंद, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, राजनेता, उद्यमी, ब्यूरोक्रेट भी शामिल हुए और कई प्रकार का स्वादिष्ट भोज का भी आनंद लिया। बाद में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मेयर उमेश गौतम के आवास पर आशीर्वाद देने पहुंचे। मेयर उमेश गौतम ने विवाह आमंत्रण कार्ड के साथ तो मिठाई के डिब्बे भी भिजवाए । यही नहीं विवाह बाद भी उनके द्वारा भारी भरकम मिठाई के डिब्बे खास लोगों को भिजवाए गए।

दिसंबर माह में इसके अलावा जी आर एम स्कूल मे 26 वे गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी में हर बार की भांति राजेश जौली एव उनके पुत्र त्रिजित के आमंत्रण पर स्कूल मैदान बरेली में मिनी कुंभ नजर आया। जिसमें भी हर खास और आम सत्ताधारी के अलावा पक्ष विपक्ष, डॉक्टर, उद्यमी, शिक्षा जगत के लोग शामिल होकर पुष्पों के साथ सेल्फी लेते नजर आए और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।

साभार: निर्भय सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!