The Voice of Bareilly since 2010

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की सीएम योगी से 9 सूत्री मांगें

Bareillylive : (लखनऊ, 19 जनवरी 2026) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्य समिति बैठक 8 जनवरी को राजधानी लखनऊ में आयोजित हुई। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं वन-पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार जी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए प्रदेश भर के व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने व्यापारी हित में तत्काल सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताई।

बैठक में जीएसटी विभाग द्वारा अनावश्यक नोटिस जारी कर व्यापारियों का उत्पीड़न, बाजारों में सर्वे-सैंपलिंग के नाम पर वसूली, गलत ग्राहकर-जलकर बिल, पुरानी दुकानों का किराया दसगुना बढ़ाना जैसी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन ने 9 सूत्री मांग पत्र तैयार कर शासन को सौंपा। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी जी ने कहा, “व्यापारी शासन का राजस्व कलेक्टर और सहयोगी हैं। इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई से व्यापारिक वातावरण मजबूत होगा।”

मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

जीएसटी विभाग को अनावश्यक नोटिस बंद करने के निर्देश।सैंपलिंग के लिए जिला अधिकारी की लिखित अनुमति एवं व्यापार मंडल पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य।

गलत कर बिलों का तत्काल निस्तारण एवं पुरानी दुकानों का किराया युक्तियुक्त रखना।

सर्राफा व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता।

सभी जनपदों में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठकें एवं निर्णयों पर कार्यवाही।

व्यापार-उद्योग बंधु बैठकों की अध्यक्षता डीएम-कमिश्नर करें।व्यापारियों को 10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा।

60 वर्ष से ऊपर व्यापारियों को पेंशन योजना।

दुकान जलने या आपदा में तत्काल मुआवजा व्यवस्था।

बैठक में महानगर अध्यक्ष सुधीर गोयल, अंकुर सक्सेना, संजय आनंद, अभय अग्रवाल, मुकेश सिंघल, पवन निहलानी, मनीष रस्तोगी, सिराज अली, कमलजीत सिंह, योगेश सक्सेना, पराग रस्तोगी आदि उपस्थित रहे। संगठन ने उम्मीद जताई कि सीएम जी इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर व्यापारियों को राहत प्रदान करेंगे, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!