The Voice of Bareilly since 2010

अयोध्या पहुंचे उद्योगपति गौतम अडाणी,परिवार संग किए रामलला के दर्शन

देश के जाने-माने उद्योगपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने गुरुवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने पत्नी डॉ. प्रीति अडाणी, बड़े बेटे करण और बहू पारिधि अडाणी के साथ विधि-विधान से रामलला की पूजा की।

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने इसे अपने जीवन का भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताया। अदाणी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करना उनके और उनके परिवार के लिए अत्यंत विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। उनके अनुसार, भगवान राम के आदर्श हर व्यक्ति को सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने देश की उन्नति की कामना करते हुए कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और भारत निरंतर प्रगति करता रहे। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि अदाणी फाउंडेशन गुरुकुल परंपरा को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। इससे पहले उनका विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे राम मंदिर के लिए रवाना हो गए और विधिवत दर्शन किए। अदाणी की इस यात्रा को लेकर अयोध्या में खासा उत्साह देखने को मिला और इसे एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक घटना के रूप में देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!