The Voice of Bareilly since 2010

घर-घर गंगाजल अभियान के तहत 1000 गंगाजली वितरित, श्रावण मास में शिवभक्ति का दिया संदेश बरेली।

bareillylive@bareillynews:घर-घर गंगाजल अभियान के तहत 1000 गंगाजली वितरित, श्रावण मास में शिवभक्ति का दिया संदेश

बरेली। श्रावण मास के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को ‘घर-घर गंगाजल’ अभियान के अंतर्गत बदायूं रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में 1000 गंगाजली का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अभियान की सराहना की।


मुख्य अतिथि पुष्पा पांडे ने कहा कि ‘घर-घर गंगाजल’ अभियान प्रदेश की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों तक पवित्र गंगाजल पहुंचाकर श्रावण मास में भगवान शिव के जलाभिषेक का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 10 हजार परिवारों तक गंगाजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि अधिकाधिक श्रद्धालु इस धार्मिक अभियान से जुड़ सकें।


कार्यक्रम में आर्यपुत्री इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बनाया। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री सुभाषनी जायसवाल ने कहा कि श्रावण मास में धार्मिक आस्था और जनसेवा से जुड़ा यह अभियान समाज को जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।

उन्होंने कहा कि पुष्पा पांडे के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान महिलाओं और परिवारों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


कार्यक्रम का संचालन संतोष पांडे ने किया। इस अवसर पर चंचल गंगवार, रिंकी सैनी, शारीन, मोहित शर्मा, आशुतोष शर्मा, संजय वर्मा, रंजन सिंह, प्रतीक्षा सक्सेना, नंदा राणा, इंदु सिंघानिया, पूनम भल्ला, बंटी ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। श्रद्धालुओं ने अभियान की सफलता की कामना करते हुए इसे समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!