bareillylive@bareillynews:मानव सेवा क्लब का 21वां स्थापना दिवस—मधुरिमा स्मृति सम्मान से सम्मानित हुई शिक्षिका अरुणा सिन्हा
बरेली । रोटरी भवन में आयोजित मानव सेवा क्लब, बरेली के 21वें स्थापना दिवस पर प्रथम स्वर्गीय मधुरिमा सक्सेना स्मृति सम्मान से सेवानिवृत शिक्षिका श्रीमती अरुणा सिन्हा को सम्मानित किया गया। सम्मान अंतरराष्ट्रीय शायर प्रो. वसीम बरेलवी की उपस्थिति में दिया गया,
जबकि कार्यक्रम में बरेली विकास मंच के अध्यक्ष अजय अग्रवाल सर्राफ और आई.एम.ए. ब्लड बैंक की चेयरमैन डॉ. अंजू उप्पल भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महामंत्री मुकेश सक्सेना, अजय सक्सेना, श्रीमती पूनम सक्सेना, प्रकाश सक्सेना समेत अनेक सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस के अवसर पर नई टीम का शपथ-ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। प्रमुख अतिथि प्रो. वसीम बरेलवी ने क्लब की नई टीम को जरूरतमंदों की सेवा निष्ठा के साथ करने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा क्लब द्वारा वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट वाली वार्षिक पत्रिका “मानव दर्पण” का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। वार्षिक समारोह में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव मुकेश सक्सेना ने अपनी-अपनी कार्यवर्ष रिपोर्ट पढ़ी।
वर्ष भर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने पर जितेंद्र सक्सेना को पंचुलटी एवार्ड देकर सम्मानित किया गया। वर्ष में सर्वाधिक 108 सेवा कार्य करने पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को “उत्तर प्रदेश आइकॉन अवार्ड” से नवाज़ा गया।
मुख्य अतिथि प्रो. वसीम बरेलवी, अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, सीए राजेन विद्यार्थी, डॉ. विनोद पागरानी और आयुष गुप्ता ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समाजसेवी अजय अग्रवाल और आई.एम.ए. ब्लड बैंक की डायरेक्टर डॉ. अंजू उप्पल को भी उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मां सरदे की वंदना मधु वर्मा ने की, जबकि वंदेमातरम शकुन सक्सेना, अरुणा सिन्हा और कल्पना सक्सेना ने प्रस्तुत किया। क्लब का आव्हान गीत प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने गाया।
सभी अतिथियों का स्वागत सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष ए. पी. गुप्ता ने की। अंत में इन्द्र देव त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सत्येंद्र सक्सेना, राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना, डॉ. अतुल कुमार वर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा, सुनील शर्मा, डी.डी. शर्मा, अभय सिंह भटनागर, मंजू लता, सरोज शर्मा, बेबी शर्मा, विजय शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






Leave a Reply