bareillylive:bareillynews:सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर हुआ देवयज्ञ
बदायूं। सदर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर रविवार प्रातः श्रद्धा और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ देवयज्ञ एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना की गई।कार्यक्रम में आर्य समाज बदायूं के श्री हरिओम वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवयज्ञ संपन्न कराया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ और हवन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोककल्याण, सकारात्मक ऊर्जा और जनमंगल के प्रतीक हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी 23 जुलाई 2026 को ओम स्वरूप लॉन, बदायूं में आर्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा, लखनऊ के पदाधिकारी तथा जनपद के आर्य समाजी शामिल होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर स्तुति, प्रार्थना और उपासना से हुआ तथा समापन वैदिक शांति पाठ के साथ किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने समाज में शांति, सद्भाव और वैदिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र और राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की।






Leave a Reply