ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजे पलटने से दबकर कांवड़िये की मौत, तीन घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली, कांवड़िये की मौत, @budaunnews, #BareillyLive,

बदायूं @BareillyLive. शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर से जलाभिषेक करके लौट रहे बदायूं के कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पलट गई। इससे ट्रॉली पर लदा डीजे सिस्टम भी पलट गया। इससे डीजे के नीचे दबकर एक कांवड़िया की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला से रविवार को 29 कांवड़ियों को जत्था ट्रैक्टर ट्रॉली से जल लेने कछला गंगा घाट गया था। वहां से शाहजहांपुर इलाके में पटना देवकली मंदिर पर जलाभिषेक करके लौट रहा था।

उसावां रोड पर सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर कुलचौरा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने में कावंड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पलटे डीजे के नीचे दबकर 23 वर्षीय कामेश की मौके पर मौत हो गई। ओमेंद्र, अमित और मुकेश घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। बाद में पुलिस न क्रेन मंगवा कर ट्रैक्टर ट्राली को हटवाकर यातायात शुरू कराया।

error: Content is protected !!