bareillylive@bareillynews:बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली गांव में गायों के पानी पीने के लिए बनाई गई हौदिया तोड़ने और उसमें गंदगी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में सरकारी अस्पताल के पास एक पुराना मंदिर है। मंदिर के समीप ग्रामीणों ने गायों के पानी पीने के लिए हौदिया बनवाई है। आरोप है कि मंदिर के पास रहने वाले इकबाल और अबरार आए दिन हौदिया का पानी गंदा कर देते हैं और उसे तोड़ देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसका विरोध करने पर दोनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गायों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की शिकायत ग्राम प्रधान से भी की गई थी, लेकिन प्रधान ने उनकी समस्या का समाधान कराने के बजाय आरोपियों का समर्थन किया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
मीना साहू, सोनू ठाकुर, श्याम कली, रामप्यारी, हरपाल साहू, रामसिंह, अमन समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने हौदिया तोड़ने और पानी गंदा करने के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने और गायों के लिए पानी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।






Leave a Reply