The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में शुरू होगी एलन की क्लासरूम कोचिंग, 90% तक स्कॉलरशिप पाने का मौका

bareillylive@बरेली में शुरू होगी एलन की क्लासरूम कोचिंग, 90% तक स्कॉलरशिप पाने का मौका

एक नवंबर को होगा एलन शार्प एग्जाम, 15 जनवरी से शुरू होंगी कक्षाएं

बरेली@bareillylive:बरेली। इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए देशभर में पहचान रखने वाला एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब बरेली में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग शुरू करने जा रहा है। बुधवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में संस्थान ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों को एक नवंबर को होने वाले एलन शार्प एग्जाम के माध्यम से फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का अवसर मिलेगा।

समारोह में एलन के चीफ एकेडमिक ऑफिसर सीआर चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट एवं जोनल हेड डॉ. विपिन योगी और बरेली सेंटर के मेंटर एवं सेंटर हेड डॉ. कुलदीप बालियान ने पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान संस्थान के अधिकारियों ने बरेली में क्लासरूम कोचिंग शुरू करने की योजना और विद्यार्थियों को मिलने वाली शैक्षिक सुविधाओं की जानकारी दी।

सीआर चौधरी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। बरेली में सेंटर शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों के साथ आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

डॉ. विपिन योगी ने कहा कि बरेली में क्लासरूम कोचिंग शुरू होने से विद्यार्थियों को अपने शहर में रहकर इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल और नियमित मार्गदर्शन उपलब्ध हो सकेगा।

डॉ. कुलदीप बालियान ने बताया कि बरेली सेंटर पर जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और नीट-यूजी की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षाओं और ओलंपियाड की तैयारी की व्यवस्था भी होगी। कक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी।

टेस्ट और डाउट समाधान की भी मिलेगी सुविधा

संस्थान की ओर से विद्यार्थियों के लिए नियमित कंप्यूटर आधारित टेस्ट, एलन ऐप के माध्यम से होमवर्क, ऑनलाइन डाउट समाधान और टेस्ट विश्लेषण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का आकलन करने और कमजोर विषयों पर काम करने में मदद मिलेगी।

रामपुर गार्डन की गैलेरिया बिल्डिंग में सेंटर कार्यालय

बरेली में एलन क्लासरूम कैंपस का कार्यालय सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रभा टॉकीज के पास रामपुर गार्डन स्थित गैलेरिया बिल्डिंग के तीसरे तल पर संचालित हो रहा है। संस्थान की स्थापना 18 अप्रैल 1988 को हुई थी। एलन के अनुसार, देश के 81 शहरों में उसके स्टडी सेंटर और 450 से अधिक शहरों में टेस्ट सेंटर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!