bareillylive:bareillynews:लेखपाल द्वारा अवैध कब्जा से नाराज भाकियू नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी
बरेली। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने प्रशासन द्वारा कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर एलआईयू के अमित कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाकर आत्मदाह जैसा कदम उठाने से रोका।
दुर्गेश मौर्य ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में तहसील मीरगंज के ग्राम टिटौली स्थित सरकारी तालाब पर लेखपाल नवरतन ने अवैध कब्जा कर रखा है।
सरकार अवैध कब्जे से मुक्त कराए, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाना, इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल व्यवस्था की समीक्षा कर उसे बंद करना तथा स्मार्ट मीटर व्यवस्था समाप्त कर पुरानी व्यवस्था बहाल करना शामिल है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम टिटौली का सरकारी तालाब लेखपाल नवरतन के अवैध कब्जे में है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को परेशानी हो रही है। तालाब सार्वजनिक उपयोग की संपत्ति है और इसका संरक्षण जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जिले में खाद की कमी से किसान परेशान हैं और समय पर उर्वरक न मिलने से खेती प्रभावित हो रही है।
भाकियू नेता ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो किसान संगठन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा और आत्मदाह करेंगे , जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।






Leave a Reply