@bareillylive : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव श्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष श्री अश्विनी कमठान की संस्तुति पर श्री अनूप सक्सेना को बरेली जिला का महासचिव मनोनीत किया है। इस नियुक्ति से जिले की कायस्थ महासभा की कार्यकारिणी को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
श्री श्रीवास्तव एक दिवसीय दौरे पर बरेली आए थे। उन्होंने यहां जिला कार्यकारिणी की बैठक ली और संगठन के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कायस्थ समाज से आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने और समाज के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक है।
नियुक्ति के अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजीव कुमार सक्सेना, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, जिलाध्यक्ष श्री अश्विनी कमठान, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. सुबोध अस्थाना तथा महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश सक्सेना उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री धर्मेंद्र सक्सेना, श्री रवि सक्सेना, श्री प्रशांत सक्सेना, श्री शांतनु सक्सेना, श्री आशीष सक्सेना, श्री आशीष सिन्हा और श्री शैलेन्द्र सक्सेना शैलू भी मौजूद रहे।
नए जिला महासचिव श्री अनूप सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और समाज कल्याण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति के लिए बधाई दी और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।






Leave a Reply