बैंक के सहायक प्रबंधक ने महिला कैशियर से की छेड़छाड़, नामजद रिपोर्ट दर्ज

#बरेली, आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाला,गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के खिलाफ #FIR,

बदायूं @BareillyLive. बदायूं के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक बैंक शाखा में कार्यरत महिला क्लर्क कम कैशियर से बैंक के ही सहायक प्रबन्धक ने छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना बैंक शाखा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पीड़ित महिला क्लर्क कम कैशियर ने आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी है।

पीडिता महिला क्लर्क कम कैशियर ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि जब वह बैंक शाखा परिसर में कुर्सी पर बैठकर ड्यूटी कर रही थी। इसी बीच सहायक प्रबंधक संजय गुप्ता ने उसके सिर का जूड़ा पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी। उसने विरोध भी किया, लेकिन वह नहीं माने। घटना की जानकारी उसने अपने घर पहुंचकर परिजनों तथा अधीनस्थों को दी। फिर थाना सिविल लाइन पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!