bareillylive:बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को सहायक रजिस्ट्रार का नोटिस, दो सप्ताह में मांगा जवाब
बरेली। एडवोकेट बार एसोसिएशन, जनपद बरेली की शिकायत पर सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, बरेली मंडल ने बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडे को नोटिस जारी किया है
नोटिस के साथ शिकायत पत्र की प्रति भी भेजी गई है तथा दोनों पदाधिकारियों से 10 बिंदुओं पर लगाए गए आरोपों का दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है
शिकायत में एडवोकेट बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि बरेली बार एसोसिएशन के नवीनीकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन किया गया
आरोप है कि सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1960 तथा बार काउंसिल के उपविधियों का पालन नहीं किया गया और संविधान में आवश्यक संशोधन किए बिना दो वर्षीय कार्यकाल सहित अन्य प्रक्रियाएं अपनाई गईं
शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि नवीनीकरण नियमों के विपरीत कराया गया तथा सदस्य संख्या से जुड़े तथ्यों में गड़बड़ी की गई
इसके अलावा बार काउंसिल में नियमों के विपरीत शपथ पत्र दाखिल करने, समय पर चुनाव घोषित न करने और वर्तमान पदाधिकारियों के अवैध रूप से पद पर बने रहने का भी आरोप लगाया गया है
शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है कि बार एसोसिएशन की मतदाता सूची में 500 से अधिक फर्जी मतदाता शामिल किए गए तथा चुनाव समिति में समर्थकों को शामिल कर चुनाव प्रभावित किया गया
शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बार एसोसिएशन के बैंक खाते पूर्व में विवादों के चलते फ्रीज हो चुके हैं और अधिवक्ताओं के हित में जमा धनराशि के दुरुपयोग की आशंका है
एडवोकेट बार एसोसिएशन ने सहायक रजिस्ट्रार से मांग की है कि जांच पूरी होने तक बार एसोसिएशन के बैंक खातों से धनराशि निकासी पर रोक लगाई जाए, अध्यक्ष एवं सचिव के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीमित किए जाएं
मान्यता प्राप्त चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराया जाए तथा निष्पक्ष समिति गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए।
शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों और सहायक रजिस्ट्रार द्वारा जारी नोटिस पर आधारित है
आरोपों पर संबंधित पक्ष का जवाब आना शेष है।






Leave a Reply