Bareilly: नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ चला सफाई अभियान

Bareilly, नगर निगम, Bareilly, nagar nigam, drive against encroachments,अतिक्रमण हटाओ अभियान ,

बरेली@BareillyLive: नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के आदेश पर मंगलवार को नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने शहर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान मंडल आयुक्त कार्यालय के दोनों ओर, कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने, कुतुबखाना और मोती पार्क के सामने चलाया गया।

अभियान की अगुवाई राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने की। उनके नेतृत्व में अतिक्रमण टीम ने मौके पर लगे सभी अवैध ठेले और फंडों को हटाया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रवर्तन दल के सी बी जोशी और कमांडो सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

Bareilly, नगर निगम, Bareilly, nagar nigam, drive against encroachments,अतिक्रमण हटाओ अभियान ,

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़क और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर आमजन को सुगम आवाजाही का रास्ता उपलब्ध कराना अभियान का उद्देश्य है।

error: Content is protected !!