भमोरा : गर्मी में बिजली ने रुलाया तो लोगों ने घेरा उपकेन्द्र

भमोरा, Bareilly. इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं ऐसे में बेतहाशा बिजली कटौती ने समस्या को और बढ़ा दिया है। देवचरा कस्बे में हो रही बिजली समस्या से आक्रोशित हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आज भमोरा विद्युत उपकेन्द्र का घेराव किया।

लोगों के आक्रोश को देखते हुए उपकेन्द्र पर मौजूद बिजली अधिकारियों ने क्षेत्र से बिजली समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता, दीपांश सक्सेना, रामदेव शर्मा, हर्ष गुप्ता, शिवम, विपिन, अंशुल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!