भमोरा डायरी : गृह कलेश के चलते महिला ने लगाई फंसी

crime

BareillyLive. भमोरा। क्षेत्र के ग्राम नितोई निवासी गोकिन ने अपनी पुत्री मंजू (28 वर्ष) की शादी सात साल पहले कपिल पुत्र रामसिंह निवासी कटका भरत के साथ की थी। कपिल पानीपत में मजदूरी करता है। लॉकडाउन के चलते घर आया हुआ था। लोगों ने बताया कपिल रोजाना शराब पीकर मारपीट करता था। सोमवार रात झगडा के चलते मंजू ने देर रात फंसी लगा ली। सूचना पर पहुॅचे परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकरन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंजू अपने पीछे तीन पुत्रियों को छोड गयी है।

ताला तोडकर शराब चोरी
भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव कैमुआ मे देर रात अज्ञात चोरों ने ठेका देशी शराव की भटटी का ताला तोडकर दुकान में रखी 57 पेटी शराब चोरी कर ली। यह दुकान को आवकारी विभाग ने सील कर दी थी। भटटी मालिक ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मॉग की। एसओ भमोरा सौरभ सिंह ने बताया कि मामले की जांकर कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!